फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा की आपबीती: शादी के सपने दिखाकर महिला से बनाए संबंध, हर बार टाल देता बात; मामला दर्ज होते ही हुआ फरार

Sat, 16 Dec 2023 09:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला थानाक्षेत्र में विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने की बात सामने आई है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया है। वहीं आरोपी को जैसे ही खुद के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज होने की भनक लगी तो वह फरार हो गया। 
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला थानाक्षेत्र में विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को जब खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तो वह थाने पहुंची । इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया है। वहीं आरोपी को जैसे ही खुद के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज होने की भनक लगी तो वह फरार हो गया। फिलहाल, गौरेला पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामला गौरेला थानाक्षेत्र का है। जहां पर अपने बच्चों के साथ रहने वाली विधवा महिला का संपर्क वहीं के एक युवक से हुआ। दोनो में काफी नजदीकियां भी बढ़ गई। युवक महिला से शादी करने की बात करते हुए उससे संबंध बनाने लगा। काफी समय बीत जाने के बाद जब भी महिला युवक को शादी करने की बात कहती तो युवक टाल जाता। 

जब महिला को खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तो वो गौरेला थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कराया। महिला की मानें तो युवक ने उसके विधवा होने का फायदा उठा कर उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। 
विज्ञापन

महिला भी यह सोची की शादी हो जाने से उसका और उसके बच्चो का भविष्य बन जाएगा। लेकि जब आरोपी युवक टाल मटोल करने लगा। जिसके बाद वो महिला को अहसास हुआ कि ये उसके साथ समय काट रहा है और खुद को ठगा महसूस होने पर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज कराया। वहीं महिला के थाने में शिकायत किये जाने की भनक जैसे ही आरोपी युवक को हुई तो वो फरार हो गया है। वहीं गौरेला पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें