गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू हो गई हैं। नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा देते हुए 16 अप्रैल से ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अब आम नागरिक एसई वेब पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं।
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने पोर्टल के माध्यम से अपना स्व-गणना प्रपत्र भरकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने बताया कि शासन ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया सरल और सुलभ बनाई है। घर का मुखिया यह फॉर्म भर सकता है, जबकि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकेगा। यह सुविधा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने के बाद एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के सत्यापन के समय दिखाना होगा। यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं कर पाता है, तो 1 मई से 30 मई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जनगणना के दौरान बिना किसी हिचक के सही और सटीक जानकारी दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसे किसी भी प्रकार के साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं किया जाएगा।
दो चरणों में होगा कार्य
जनगणना कार्यक्रम के तहत जिले में कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) की जाएगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर Census 2027 एवं HLO मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डाटा संग्रह करेंगे और स्व-गणना से प्राप्त जानकारी का सत्यापन भी करेंगे। प्राप्त आंकड़ों की बहुस्तरीय जांच की जाएगी, जिसमें पर्यवेक्षक और चार्ज अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इसके अलावा ग्राम एवं नगर रजिस्टर, प्रगणकों के दायित्व और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी जाएगी।
नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा