गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में त्यौहार के सीजन में चार अगस्त से 19 अगस्त तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत 72 ट्रेनों का परिचालन बन्द किये जाने का कांग्रेस ने विरोध किया।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में त्यौहार के सीजन में चार अगस्त से 19 अगस्त तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत 72 ट्रेनों का परिचालन बन्द किये जाने का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पेण्ड्रारोड़ रेलवे स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया है और जल्द निराकरण करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के अंतर्गत 72 ट्रेनों का परिचालन पिछले 04 अगस्त से आगामी 19 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।।रेलवे के इस निर्णय से प्रदेश के लाखो यात्रियों को इस त्योहार के सीजन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे सीधे सीधे सामान्य एवं माध्यम वर्ग को के लोगो को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही क्षेत्र के छोटे स्टेशन में रुकने वाले लोकल ट्रेन को भी बंद कर दिया गया है,जो रेलवे विभाग का निर्णय गैर ज़िम्मेदाराना व दुर्भाग्य पूर्ण है ,जिसके खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डीआरएम बिलासपुर के नाम स्टेशन मास्टर पेंड्रारोड को ज्ञापन सौंपा गया तथा शीघ्र लोगो की परेशानी का निराकरण की माँग कि गई है।