फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, कत्ल के बाद फांसी के फंदे से लटकाया, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Tue, 23 Apr 2024 06:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पेण्ड्रा पुलिस ने दो दिन पहले युवक की फांसी में लटकी मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पेण्ड्रा पुलिस ने दो दिन पहले युवक की फांसी में लटकी मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।महिला और उसके प्रेमी ने पहले तो मृतक का गला घोंटकर उसकी हत्या की फिर उसे आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए पेड़ पर फांसी में लटका दिया था।

विज्ञापन


पूरा मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र का है जहां दो दिन पहले पेंड्रा पुलिस को सूचना मिली कि मृतक लालचंद नायक अपने पनकोटा स्थित घर की बाड़ी में फांसी लगा लिया है।और उसके गले में गमछा है और जमीन पर लेटा है उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध स्थिति में मौत मानते हुए मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।
 

पुलिस के मर्ग जांच के दौरान मृतक के शव का पीएम कराया गया तथा परिजनों के कथन आदि लिए गए। जिसमें शक की सुई मृतक की पत्नी के ऊपर हो रहा था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के द्वारा शाॉर्ट पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु का कारण गला दबाने से श्वास रुकने से होना बताया गया। जिसके बाद पुलिस मृतक की पत्नी दुर्गावती नायक से पूछताछ की पहले तो दुर्गावती पुलिस को भ्रमित करती रही पर पुलिस के आगे उसकी कुछ नही चली और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वो कमलेश्वर उरांव निवासी लाटा गांव के साथ 02 वर्ष पूर्व भाग गई थी और करीब डेढ़ वर्ष तक उसके साथ रही फिर उसका पति उसे लेने गया तो यह अपने पति के साथ वापस आ गई थी। और वो अपने प्रेमी कमलेश्वर उरांव से बहुत प्यार करती है जिस कारण अपने प्रेमी को बुलाकर अपने पति को ही रास्ते से हटाने का निश्चय किया और घटना दिनांक को रात्रि में बाडी में बने झाला में जब मृतक सो रहा था तब साफी से उसके गले को दबाकर हत्या कर उसके शव को फांसी का स्वरूप देने की कोशिश करते हुए पेड़ में फाँसी के फंदे में लटका दिया।

विज्ञापन

 

मृतक की पत्नी से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करने के उपरांत आरोपी कमलेश्वर उरांव का पतासाजी किया गया जो आरोपी बैकुंठपुर में अपने बहन के घर में था पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किया जाने पर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें