गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला ब्लॉक के ललाती संकुल के दर्जनभर स्कूलों में बच्चो की छुट्टी कर फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के लिए स्कूल के शिक्षक स्टॉप के जाने का मामला सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद जहां सम्बंधित स्कूल में पदस्थ शिक्षकों में हड़कंप मच गया है तो शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू करते हुए मामले को गंभीर बताया है।
विज्ञापन
नव निहालों का भविष्य संवारने के लिए शासन स्कूल शिक्षा विभाग के लिए कई योजनाएं चला रखी है। हजारों करोड़ों रुपये का बजट हर साल आवंटित किया जाता है पर जिनके कंधों पर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने ने की जिम्मेदारी है वह इतने लापरवाह है कि छात्रों का भविष्य संवारने के अलावा दूसरे कामों में ज्यादा रुचि लेते हैं।
ऐसा ही एक वाकया सामने आया है गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड में जहां ललाती संकुल के दर्जन भर स्कूलों को शिक्षकों ने एक पार्टी में शामिल होने के लिए आधे टाइम में ही बंद कर दिया। शिक्षकों ने छात्रों को बता दिया गया कि संकुल प्रभारियों का स्थान्तरण किसी दूसरे स्कूल में हो गई है जिसके चलते उन्हें विदाई पार्टी दी गई है उसमें हमें जाना है इसलिए आप सब घर जाइए। छात्रों ने बताया कि सुबह स्कूल आने के बाद से सिर्फ दो पीरियड की पढ़ाई ही स्कूल में हुई है फिर मध्यान भोजन का अवकाश किया गया और छुट्टी कर दी गई।
स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी जब दोपहर में ही सड़क पर नजर आए तब उनसे पूछा गया की स्कूल टाइम में सड़क में क्या कर रहे हो, बच्चों ने बताया कि उनकी छुट्टी कर दी गई है मामले पर जब संबंधित शिक्षक से बात की गई तो उसने बताया कि संकुल समन्वयक का संकुल बदल दिया गया है जिसकी वजह से उन्हें विदाई पार्टी दी गई है इसलिए उनके स्कूल के साथ-साथ अन्य सभी मिडिल प्राइमरी और हाई स्कूल के शिक्षक पार्टी में शामिल होने लालती जा रहे हैं।
पहले इस संबंध में उन्होंने लिखित आदेश की बात की पर कोई आदेश दिखा नहीं सके। वहीं पूरे मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद प्रशासन के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी मामले पर जांच शुरू कर दी हैं।