फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pendra: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत, तीन घायल

Sun, 03 Sep 2023 08:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा

सार

पेंड्रा में लगातार रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां शनिवार रात पिता पुत्र सहित चार लोग हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
Pendra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा में लगातार रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां शनिवार रात पिता पुत्र सहित चार लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसमें पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र व अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनको इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, जानकारी के अनुसार सभी लोग रायपुर के रहने वाले हैं और ये मध्यप्रदेश के अनूपपुर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने इनकी कार में टक्कर मार दी। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में पेंड्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पेंड्रा थानाक्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें