पांच हाथियों का दल मरवाही वन मंडल के लखनघाट करहनी होते हुए देर रात मटियाडॉड़ गुल्लीडाँड़ नाका होते हुए कोरबा जिले के सीमा के नजदीक पहुच गया है और देर रात मरवाही वन मंडल के गांवों में जमकर उत्पात मचाया है।
मरवाही वन मंडल में लगातार पांच जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। देर रात इन हाथियों के दल ने मरवाही वन परिक्षेत्र के गांवों में चार घरों को अपना निशाना बनाया है तो सात किसानों की खड़ी फसलों को भी चौपट कर दिया है। वन अमला लगातार हाथियों की गतिविधि पर नजर बनाए हुए है तो हाथियों के द्वारा किये गए नुकसान का प्रकरण बनाकर जल्द ही मुआवजा दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह भर पहले मध्य प्रदेश की सीमा में दो माह बिताने के बाद हाथियों का दल वापस छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल में आमद दे दी थी जिसके बाद लगातार इन पांच हाथियों का दल मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में उत्पात मचाने का सिलसिला जारी। पांच हाथियों का दल मरवाही वन मंडल के लखनघाट करहनी होते हुए देर रात मटियाडॉड़ गुल्लीडाँड़ नाका होते हुए कोरबा जिले के सीमा के नजदीक पहुच गया है और देर रात मरवाही वन मंडल के गांवों में जमकर उत्पात मचाया है।
हाथियों ने चार ग्रामीणो के घरों में जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ किया है। वहीं घरों में रखे हुए राशन को भी हाथियों के दल ने चट कर लिया है वहीं इन हाथियों ने ग्रामीणों की खेतो में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुचाया है।