फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरवाही में दिनदहाड़े अपहरण: पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश, किराना कारोबारी को पिस्तौल के बल पर उठाया

Sun, 21 Jun 2026 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के उषाढ़ गांव में खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना कारोबारी गिरीश यादव का पिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के उषाढ़ गांव में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई है। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो अज्ञात बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी गिरीश यादव का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे गिरीश यादव अपने घर के गलियारे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान ओडिशा पासिंग नीले रंग की कार में दो अज्ञात व्यक्ति गांव पहुंचे। उन्होंने पहले धनकुट्टी मिल के पास गिरीश यादव के घर का पता पूछा। इसके बाद वे किराना दुकान पर पहुंचे और गिरीश के पुत्र पंकज यादव से पानी व सिगरेट खरीदी। आरोपियों ने पंकज से उसके पिता को बाहर बुलाने को कहा। जब पंकज अंदर जाने लगा, तो दोनों युवक जबरन घर में घुस गए। उन्होंने सो रहे गिरीश यादव को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और जबरन बाहर खींच लाए। परिजनों के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।

बदमाश गिरीश यादव को कार में बैठाकर बरौर बस्ती की ओर फरार हो गए। परिजनों ने तुरंत परिचितों को फोन कर कार को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी वाहन लेकर मरवाही की दिशा में भागने में सफल रहे। गिरीश यादव की पत्नी दुर्गा यादव ने मरवाही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला कायम किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें