फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: भाजपा पार्षद के खिलाफ फिर दर्ज हुई एफआईआर, जानें क्या है पूरा मामला

Mon, 31 Mar 2025 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

पेंड्रा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 के भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल के खिलाफ दो हप्ते में दूसरा मामला पेंड्रा पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन
भाजपा पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पेंड्रा के भाजपा पार्षद के खिलाफ फिर एक मामला दर्ज कर लिया गया है। अबकी बार यह मामला पार्षद की शिक्षिका पत्नी के द्वारा पार्षद पति के खिलाफ कराए गए एफआईआर के मामले में महिला गवाह को धमकाने जान से मारने व उठवा देने की धमकी के मामले में पेंड्रा पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पेंड्रा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 के भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल के खिलाफ दो हप्ते में दूसरा मामला पेंड्रा पुलिस ने दर्ज किया है। पेंड्रा के नया बस स्टैड़ में रहने वाली दुर्गा जैतवार जो कि मितानिन का काम करती है पेंड्रा थाना पहुचकर भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता दुर्गा जैतवार ने बतलाया है कि उसका नाम भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल की शिक्षिका पत्नी प्रियंका जायसवाल के साथ पति के द्वारा मारपीट के केश में गवाह में पीड़िता का नाम था जिसके चलते गणेश जायसवाल अपने जमानत के बाद रात में पीड़िता के घर में आकर पीड़िता दुर्गा जैतवार व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दिया व बोला देख मेरा जमानत हो गया है कौन क्या कर लेगा मेरा, मै तेरे को मितानिन के पद से भी निकलवा दूंगा और भी कुछ हो सकता है, दूसरे दिन भी रास्तें में रोककर धमकी दिया और अपने साथियों से बोलकर कही से भी उठवा लेने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद मेरे घर में आकर मुझे गाली देते हुए धमकी दिया मेरे मोबाईल को लूटकर अपनी पत्नी प्रियंका जायसवाल को फोन किया। 

पीड़िता ने कहा है कि वो विधवा औरत है मेरी एक बेटी और एक बेटा है बेटी मेरी 17 वर्ष की है आये दिन डर-डर कर रहती हूं आरोपी गणेश जायसवाल किसी भी समय घर आ जाता है घर में मेरे परिवार वालों का भी मेरे साथ कोई सपोट नही है मेरा काम मितानिन वाला है जिस समय काम आता है मेरे को काम में आना जाना पड़ता है मेरे बच्चे घर में अकेले रहते है साथ ही पीड़िता ने शिकायत में कहा है।।अगर मेरे बच्चे या मुझे किसी भी प्रकार का शारीरिक या मानसिक क्षति होती है तो इसकी संपूर्ण जवाबदारी भाजपा पार्षद गणेश जायसवाल की होगी ।।शिकायत के बाद पेंड्रा पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पेंड्रा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद गणेश जायसवाल के खिलाफ 296-BNS, 351(3)-BNS अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।।
विज्ञापन


वहीं मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चन्देल का कहना है। पीड़िता की शिकायत पर गणेश जायसवाल के खिलाफ पेंड्रा थाने में एफआई दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच के बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें