फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurela Pendra Marwahi: पंकज तिवारी के निलबंन मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Fri, 21 Mar 2025 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में AICC सचिव जरिता लैतफलांग की अनुशंसा पर नगर पालिका पेंड्रा के अधिकृत प्रत्याशी रहे पंकज तिवारी के निलबंन मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की गई है । 
विज्ञापन
तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में AICC सचिव जरिता लैतफलांग की अनुशंसा पर नगर पालिका पेंड्रा के अधिकृत प्रत्याशी रहे पंकज तिवारी के निलबंन मामले में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की गई है टीम में तीन सदस्यों को रखा गया है जो तीन दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन संगठन को देगी। 

विज्ञापन


AICC सचिव जरिता लैतफलांग आज अपने एक दिवसीय दौरे में मरवाही पहुची जहा पर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वे शामिल हुई और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ से चर्चा परिचर्चा की इस दौरान नगर पालिका परिषद पेंड्रा से नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रहे पंकज तिवारी के द्वारा उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निलबिंत कर दिया गया था। 

जिसे लेकर लैत फलांग ने इस मामले को पार्टी का अंतरिम मामला बतलाया है हालांकि लैतफलांग ने पंकज तिवारी निलबंन मामले में अनुशंसा पर फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है कमेटी में विनोद चन्द्राकर पूर्व विधायक संयोजक,भुनेश्वर बघेल पूर्व विधायक सदस्य, दीपक दुबे महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी शामिल है और यह टीम 3 दिन के अंदर गौरेला पेंड्रा जिले का दौरा कर इस मामले में जांच रिपोर्ट सौपेगी।बता दे कि नगरीय निकाय चुनाव में पेंड्रा नगर पालिका परिषद से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रहे पंकज तिवारी को निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान जो अब कांग्रेस पार्टी में है उन्होंने 199 वोटों से हरा दिया था।।जिसके बाद अनुशासन हीनता का आरोप लगाते हुए पंकज तिवारी को जिला संगठन की अनुशंसा पर पार्टी से 6 साल के लिए निलबिंत कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें