फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2024 02:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। नशे में धुत पति ने मामूली विवाद पर अपनी ही पत्नी को डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। नशे में धुत पति ने मामूली विवाद पर अपनी ही पत्नी को डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।और मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 

गौरेला थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंडरी पानी मे रहने वाली बिसरिया बाई बैगा का शव गांव में घुईपानी कच्चीरोड,पर महुआ पेड़ के नीचे कंबल में ढका हुआ शव मिला घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव में चोट के निशान भी देखे गए थे। पुलिस मामले में जांच शुरू की तो पता चला की मृतका का पति लोधुराम बैगा का उसकी पत्नी से बीती रात घरेलू बात को विवाद लेकर झगड़ा हो गया शराब के नशे में चर लोधूराम बैगा ने अपनी पत्नी बिरसिया बाई को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।

सुबह-सुबह बेरसिया बाई का शव सड़क के किनारे महुआ पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला, सड़क के किनारे लहूलुहान पड़ी भी बेरसिया बाई की शिनाख्त भी हो गई।पुलिस ने मौक़े पर पहुचकर पंचनामा कार्रवाई और घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं घटना को घटित करने के लिए उपयोग करने वाले डंडे की जप्ती एवं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।वही आरोपी से पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने भी अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मैंने ही अपनी पत्नी की हत्या की जिस पर गौरेला पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई जिसे स्वीकार किया कि आरोपी ने स्वयं घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन


मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम ओम चंदेल ने बतलाया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को मामूली विवाद के बाद डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें