फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: भगवान के साक्षात दर्शन कराने के नाम पर दो महिलाओं से ठगी, लाखों के आभूषण लेकर फरार

Fri, 20 Dec 2024 06:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

ठगो ने भगवान के साक्षात दर्शन करने के नाम पर दो महिलाओं से लाख रुपये के आभूषणों की ठगी की है। जिस पर पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए अज्ञात बाइक सवारों ठगों की पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीपीएम जिले में ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जबकि पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल प्लेटफार्म एवं विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है, बावजूद इसके भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। इस बार ठगो ने भगवान के साक्षात दर्शन करने के नाम पर दो महिलाओं से लाख रुपये के आभूषणों की ठगी की है। जिस पर पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए अज्ञात बाइक सवारों ठगों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां मरवाही में राधा कृष्ण मंदिर के पास रहने वाली दो महिलाए श्वेता जायसवाल और सुनीता साहू मंदिर के पास बैठी हुई थी कि तभी बाइक सवार तीन लोग वहां पर पहुचे। जो महिलाओं से बातचीत करने लगे और उंसके बाद वे लोग महिलाओं को झांसे में लेकर साक्षात भगवान के दर्शन करा देंने की बात कहते हुए खुद को भगवान का दूत बतलाते हुए।

आपस मे ही अन्य अज्ञात लोगों को भगवान के दर्शन करवाने का झूठा ड्रामा करने लगा।और अपने ही लोगो से उनके पास रखे पैसों को लेकर उसके बाद भगवान के दर्शन होने की बात कही यह सब देख दोनो महिलाए भी उनकी बातों में आ गई अज्ञात ठग व्यक्ति के द्वारा महिलाओं को कहा गया तुम्हारी मां की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है जिस पर महिला ने कहा की हां मेरी माँ की तबीयत खराब है। 
विज्ञापन


वहीं ठग व्यक्ति ने कहा कि हम आपको भगवान का दर्शन करवा देंगे। उसके बाद महिलाए जो आभूषण पहने हुई थी उसे उतरवा कर पर्स में रखवा दिया और कहा कि यह पहने रहोगे तो भगवान के दर्शन नहीं होंगे और महिलाए जो आभूषण पहनी हुई थी जिसमें एक 14 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, एक 3 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल सभी को पर्स में रखवा लिए। 

कुल सामान की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए की होगी। सभी आभूषण मोबाइल वे अज्ञात लोग अपने पास रख लिया और महिलाओं से कहा कि आप लोग पैदल चलो फिर भगवान के साक्षात दर्शन हो जाएंगे। महिलाए भी उनकी बातों में आकर पैदल चलने लगी और वे बाइक सवार अज्ञात लोग वहां से भाग खड़े,,,फिलहाल मरवाही पुलिस पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार तीन लोगों के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें