फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: बम्हनी गांव में दर्जन भर प्रधानमंत्री आवास अधूरे, हितग्राहियों को अपने आवास पूरे होने की उमीद

Thu, 05 Jun 2025 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

शासकीय दावे कुछ भी हो पर पेंड्रा के बम्हनी गाँव मे आज भी दर्जन भर प्रधानमंत्री आवास आज भी अधूरे है और इन हितग्राहियों को आज भी अपने आवास पूरे होने की उमीद है। 
विज्ञापन
हितग्राहियों को अपने आवास पूरे होने की उमीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासकीय दावे कुछ भी हो पर पेंड्रा के बम्हनी गाँव मे आज भी दर्जन भर प्रधानमंत्री आवास आज भी अधूरे है और इन हितग्राहियों को आज भी अपने आवास पूरे होने की उमीद है पर अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कूटरचना कर फर्जी फ़ोटो अपलोडकर आवास को पूरा होना बतलाते हुए पूरी राशि आहरित कर ली गई है।।हालांकि इस बार भी अधिकारी जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कही है।

विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना का पेंड्रा में बुरा हाल है।।पेंड्रा के ग्राम पंचायत बम्हनी में 2019-20 वर्ष के स्वीकृत लगभग एक दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री आवास आज भी आधे अधूरे हालात में पड़े हुए है जिन ग्रामीण हितग्राहियों के आवास 5 साल बीत जाने के बाद भी नही बन पाए उनका कहना है गांव के सरपंच राम रतन पेन्द्रों के द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी कूटरचना करते हुए उनके आवास को अच्छा बनाने का झांसा देकर पैसा भी आहरित करा लिया गया और आज तक उनके प्रधानमंत्री आवास को पूरा नही कराया गया,,पीड़ितों का कहना है जब भी वे लोग गांव के सरपंच के पास अपने आवास को पूरा बनाने के लिए बोलने पर उसके द्वारा कहा जाता है आज से काम लगेगा कल से काम लगेगा पर आज दिनांक तक उनके आवास पूरे नही हो सका,,ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच के द्वारा उनके आवास के पैसे को  बैंक से निकालकर खा लिया गया है यहां तक कि हितग्राही सीपत कुँवर का कहना है की उनका बैंक पासबुक भी सरपंच ने रखा है।

वही बम्हनी के ही रहने वाले घासी राम लोहार का कहना है कि 4 साल बीत गए पर उसका आवास आज भी अधूरा है गांव का सरपंच राम रतन पेन्द्रों के द्वारा उनके आवास का निर्माणकार्य कराया जा रहा था जब भी सरपंच के पास जाओ तब वो कहता है जल्द बनवा दूंगा पर आज 4 से 5 साल बीत गए आवास नही बना और पैसा भी निकाल लिया गया है।।।वही गांव के इंदर सिंह आर्मो के आवास के अंदर एक बड़ा पेड़ उग गया है और तो और उसका आवास पूरा नही होने से वो गांव में ही एक अन्य व्यक्ति के घर मे पिछले 4 साल से रह रहा है और जब भी सरपंच के पास जाता है तो उसके द्वारा आवास को पूरा करवाने की बात पर गोल मोल जवाब देता है पर आज तक आवास पूरा नही करवाया।
विज्ञापन


वही जब इस मामले में हम जिला पंचायत कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास शाखा में जाकर बम्हनी गाव के आवासो की स्थिति जानी तो हमारे भी होश उड़ गए यहां पर कंप्यूटर में जो हितग्राहियो के मकानों के फोटो अपलोड थी वो पूरे बने मकानों की थी।।जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पूरे मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है गाव के सरपंच से लेकर जनपद पंचायत के अधिकारियों की भी मामले में संलिप्तता है।।क्योंकि प्रधानमंत्री आवास को लेकर शासन स्तर पर जो राशि का भुगतान किया जाता है वो हितग्राहियो के मकानो के अलग अलग निर्माणाधीन के अनुसार भुगतान किया जाता था मकानों के फोटो को जिओ टेक कर उस अनुसार भुगतान की सुविधा थी पर कूटरचना करने वाले लोगो ने पूरे योजना को भ्रष्टाचार में संलिप्त कर दिया है ।

पेंड्रा ब्लॉक के बम्हनी गांव में एक दर्जन आवास 2019 20 के आज भी अधूरे है ऐसा भी नही है कि मामले की जानकारी जवाबदारों को नही है।।पिछले वर्ष तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ के द्वारा मामले की जानकारी मिलने पर जांच टीम बनाई गई और जांच भी हुई जांच में पुष्टि भी हुई की अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने मामले में फर्जी वाडा कर हितग्राहियों के आवास का पूरा पैसा हजम कर लिया है पर एक साल बीतने के बाद भी स्थिति जस के तस ही है।।हालांकि एक बार फिर वर्तमान जिला पंचायत सीईओ सुरेंद्र प्रसाद वैध ने मामले की जांच करवाने और दोषियों पर एफआईआर तक दर्ज करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें