फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में जिले के टॉपर बच्चों को कलेक्टर ने किया सम्मानित

Wed, 14 May 2025 08:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने पर जिले के 34 टॉप विद्यार्थियों को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने अपने हाथों से फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
जिले के टॉपर बच्चों को कलेक्टर ने किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। बोर्ड परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने पर जिले के 34 टॉप विद्यार्थियों को कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने अपने हाथों से फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर ने 10वीं में चारू गुप्ता को 95.17 प्रतिशत और 12वीं में परी सिंघई को 92.40 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। इसके साथ ही कक्षा 12वीं में टॉप-10 विद्यार्थियों और कक्षा 10वीं में विभिन्न स्कूलों के 14 और विभिन्न छात्रावासी 10 छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने सभी छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मान समारोह में माता-पिता और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया था। 

कलेक्टर ने विशेष रूचि लेते हुए 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के पूर्व जिले में बेहतर परिणाम लाने संकुलवार चयनित विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन लाने में उनके माता-पिता और शिक्षकों की अहम भूमिका है। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन से हमारा जिला गौरवान्वित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें