फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने किया प्रेरित, साझा किए अपने अनुभव

Sat, 04 Jul 2026 02:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रेस क्लब सह वाचनालय, पेंड्रा में जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर यूपीएससी एवं पीएससी की तैयारी के दौरान अपने अनुभव को साझा किए।
विज्ञापन
कलेक्टर पहुचे,प्रेस क्लब सह वाचनालय,,
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला प्रेस क्लब सह वाचनालय, पेंड्रा में जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर यूपीएससी एवं पीएससी की तैयारी के दौरान अपने अनुभव को साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास को सबसे महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक सहनशक्ति भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि जब वे स्वयं यूपीएससी और पीएससी की तैयारी कर रहे थे, तब प्रतिदिन कई घंटों तक उत्तर लेखन का अभ्यास करते थे। लंबे समय तक बैठकर लिखने की आदत ही परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का आधार बनी। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे तीन-तीन घंटे के दो सत्रों में उत्तर लेखन का अभ्यास करें, ताकि वास्तविक परीक्षा के दौरान लगातार लिखने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अपनी कमजोरियों को समय रहते पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। विषयों को केवल रटने के बजाय उनकी अवधारणाओं को गहराई से समझना अधिक जरूरी है, क्योंकि प्रतियोगी परीक्षाओं में विश्लेषणात्मक और सोच पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. देवांगन प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भी अपने साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों का चयन उन्होंने स्वयं दिल्ली से किया है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये पुस्तकें जिला प्रेस क्लब सह वाचनालय को अध्ययन के लिए भेंट कीं, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं उनका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन


कलेक्टर की इस प्रेरणादायी पहल का छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। वाचनालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों और जिला प्रेस क्लब के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मार्गदर्शन से युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिलेगी।

कलेक्टर पहुचे,प्रेस क्लब सह वाचनालय,,

 

कलेक्टर पहुचे,प्रेस क्लब सह वाचनालय,,

 

कलेक्टर पहुचे,प्रेस क्लब सह वाचनालय,,

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें