फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: चाकू से हमला कर बेटे को उतार दिया था मौत के घाट, दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 31 May 2025 10:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक पिता ने अपने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में 7 माह के भीतर एडीजे कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक पिता ने अपने बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में 7 माह के भीतर एडीजे कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दोषी पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास और 500 रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला जिले के थाना गौरेला का है जहां पिछले साल को सावंतपुर में पिता ने अपने बेटे को मामूली विवाद के बाद चाकू से हमला कर दिया था। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने त्वरित न्याय कर मात्र सात माह के भीतर ही मामले की सुनवाई कर आरोपी पिता राजेन्द्र साठे उर्फ राजूपिता दिनकर राव उम्र 58 वर्ष निवासी सामंतपुर को प्रकरण में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं पांच सौ रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें