फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: माल वाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, घटना में 21 लोग घायल, छह की हालत गंभीर

Fri, 30 May 2025 05:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में माल वाहक वाहन में सवार 21 लोग घायल हो गए।  जिसमे से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घायलों का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला के अमरैया  टोला से छोटा हाथी माल वाहक में सवार हो कर बढ़ावानढांढ जा रहा माल वाहक वाहन बीच सड़क में अनियत्रित होकर पलट गया। घटना से माल वाहक वाहन में सवार 21 लोग घायल हो गए हैं जिसमे से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। एक घायल महिला का हाथ काटने की बात डॉक्टर ने कही है, गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर करने की तैयारी, गौरेला थाना क्षेत्र का मामला। 

विज्ञापन


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सड़क हादसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अमरेया टोला में देखने को मिला जहां गौरेला अमरकंटक मुख्य मार्ग पर माल वाहक वाहन में सवारी धो रहा था,  वाहन बीच सड़क में अनियंत्रित हो कर पलट गया, वाहन पलटने से चीख पुकार मच गई।  स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ऑटो और निजी वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया, एक साथ 18 घायल पहुंचने से जिला अस्पताल में भी अपना तफरी मच गई।  

वाहन में दबने से सुनीता बाई नाम की महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है जिसे काट कर अलग किया जा सकता है, घायलों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं 6 की हालत गंभीर है, सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने माल वाहक वहां को जप्त कर लिया है एवं ड्राइवर को गिरफ्तार कर गौरेला  थाने ले आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें