फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: कोरबा से मरवाही पहुंचा हाथियों का दल, किसानों की फसलें रौंदी; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 23 May 2023 04:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

रात में उत्पात मचाने के बाद जंगल के कक्ष क्रमांक 2005 में हाथियों का दल आराम कर रहा है। वन अमला भी दूर से हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए है। 
विज्ञापन
देर रात मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का दल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक बार फिर हाथियों ने दस्तक दी है। पांच हाथियों का दल मरवाही वन परिक्षेत्र में पहुंचा है। देर रात इस दल ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। इसके बाद जंगल में ही आराम कर रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम दल की निगरानी कर रही है। वहीं गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल कोरबा के पसान रेंज से पहुंचा है। 

विज्ञापन


कोरबा के पसान रेंज में कई दिनों ने हाथियों ने उत्पात मचा रखा था। अब सोमवार रात हाथियों के इस दल ने मरवाही वन मंडल में डेरा डाल दिया है। देर रात बहरी झोरखी नाका इलाके के रहने वाले किसानों की फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। रात में उत्पात मचाने के बाद जंगल के कक्ष क्रमांक 2005 में हाथियों का दल आराम कर रहा है। वन अमला भी दूर से हाथियों के मूवमेंट पर नजर बनाए है। वहीं हाथियों की आमद से ग्रामीण डरे हुए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें