फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2025: गौरेला पेंड्रा मरवाही में चुनाव प्रचार में उतरे दिग्गज, कांग्रेस सांसद रोड शो में हुईं शामिल

Wed, 05 Feb 2025 08:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मरवाही में कांग्रेस का रोड शो हुआ। जिसमें कोरबा सांसद भी पहुंचीं। 
विज्ञापन
मरवाही में कांग्रेस का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब दिग्गज भी चुनाव प्रचार मे उतर गए हैं। एक ओर जहां गौरेला पेंड्रा मे आज जिले के प्रभारी मंत्री ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए लोगों से समर्थन मांगा तो वहीं कांग्रेस से कोरबा सांसद भी मरवाही में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए लोगों से समर्थन मांगा है। दोनों ही नेताओं ने अपने-अपने पक्ष में लोगों का समर्थन मिलने की बात कही है।

विज्ञापन


नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। दोनों ही प्रमुख राजनितिक पार्टी यों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार मे पूरी ताकत झोंक दी है। वही अब चुनाव प्रचार में दिग्गज भी प्रचार में पहुंच रहे हैं। जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज गौरेला नगर पालिका परिषद से भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश दुबे और पेंड्रा से भाजपा प्रत्याशी रितेश फरमानिया के पक्ष मे माहौल बनाने को रोड शो किया।

लोगों से भाजपा प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने को कहा है। गौरेला में हुए रोड शो में श्याम बिहारी जायसवाल के साथ मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची और भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे के साथ सभी वार्डों के भाजपा के वार्ड  मेमर शामिल हुए तो पेंड्रा मे हुए प्रभारी मंत्री के रोड शो में मंत्री के साथ पेंड्रा नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी रितेश फरमानिया और वार्ड मेमारो के साथ भाजपा नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से नगर के विकास के लिए उनका समर्थन मांगा। वहीं दिग्गजों के रोड शो में आज कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने मरवाही से नगर पंचायत के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मधु गुप्ता के पक्ष में रोड शो करते हुए लोगों से मधु गुप्ता को जीत दिलाने की अपील की है।

इस दौरान कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्याम बिहारी जायसवाल के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी। जिसमें श्याम बिहारी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कहा था कि कांग्रेस को तो घोषणा पत्र लाना ही नहीं चाहिए। क्योंकि उनकी सरकार न राज्य में है, न केंद्र में। ऐसे में बिना संसाधनों के वे वादे को पूरा कैसे करेंगे? यह जनता के साथ छलावा है। उस पर ज्योत्सना महंत ने कहा कि ये लोग दिल्ली से लेकर रायपुर तक और मोदी से लेकर विष्णुदेव सांय तक सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना जानते है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यहां के लिए कुछ नहीं किये वे सिर्फ रीबन काटते है। वहीं ज्योत्सना महंत ने मरवाही विधायक के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी को गोली मार देने की धमकी देने की बात को लेकर कहा कि ये न महिलाओ की इज्जत करते हैं तो जनता को गोली मारने को कहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें