फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: गौरेला पेंड्रा मरवाही में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, रेलवे स्टेशन पेंड्रा रोड तक निकाली गई रैली

Wed, 05 Feb 2025 05:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाइक रैली निकाली गई। मल्टी परपज हाई स्कूल पेंड्रा से रेलवे स्टेशन पेंड्रा रोड तक बाइक रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। 
विज्ञापन
बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाइक रैली निकाली गई। कलेक्टर जीपीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश व मार्गदर्शन मे नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए 'जाबो' मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


जीपीएम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए 'जाबो' मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मल्टी परपज हाई स्कूल पेंड्रा से रेलवे स्टेशन पेंड्रा रोड तक बाइक रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। 

जाबो कार्यक्रम के जिला नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य और रिटर्निंग ऑफिसर नम्रता आनंद डोंगरे एवं अमित बेक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली प्रस्थान करने के पूर्व रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल पर उपस्थित सभी लोगों को शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। बाइक रैली में जिला मिशन प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी, सीएमओ गौरला नारायण साहू, सीएमओं पेण्ड्रा अमलदीप मिंज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनीत दुबे, नगरपालिका परिषद गौरेला एवं पेण्ड्रा के कार्यालयीन स्टाफ, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ स्वसहायता समूहों की महिलाएं, कैडर्स सहित नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें