गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में गौरेला के दर्री गांव में कल हुए मुरुम खदान धसकने के मामले में गौरेला पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में गौरेला के दर्री गांव में कल हुए मुरुम खदान धसकने के मामले में गौरेला पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले में बिना सुरक्षा उपाय के अवैध तरीके से मुरुम का उत्खनन का प्रकरण दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल पूरा घटना क्रम कल का है जहा पर गौरेला थानाक्षेत्र के दर्री गाव में अवैध तरीके से मिट्टी मुरुम खदान में मुरुम निकालने के दौरान 6 मजदूर खदान में दब गए जिसके बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 5 मजदूरों को तो बाहर निकाल लिया जिसमें से 2 मजदूर घायल थे जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है तो एक मजदूर दीनू गोंड की खदान में दबकर उसकी मौत हो गई।
जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मृतक का शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया और मामले में तफ़्तीश शुरू की और घायल श्रमिको और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुरुम की खुदाई करवाने वाले ट्रेक्टर को जप्त कर ट्रेक्टर मालिक हेमलाल यादव के खिलाफ 304 ,337 गैर इरादतन हत्या और लापरवाही पूर्वक दुसरो की जान जोखिम में डालने के मामले में अपराध दर्ज कर हेमलाल यादव को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।