फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: आज जीपीएम जिले में प्रवेश करेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा, 21 सितंबर को पहुंचेगी कोरबा

Wed, 20 Sep 2023 10:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज दोपहर जीपीएम जिले में प्रवेश करेगी। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अनुराग सिंह ठाकुर सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय व भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज दोपहर जीपीएम जिले में प्रवेश करेगी। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अनुराग सिंह ठाकुर सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय व भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। मरवाही में आमसभा को होने के बाद कल 21 सितंबर को कोटमी होते हुए यात्रा कोरबा जिले में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा को जशपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की उपस्थिति में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 15 सितम्बर को प्रारंभ हुआ। यह परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर दिन बुधवार को महेंद्रगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले की सीमा से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में प्रवेश करेगी। बुधवार को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के बरौर में शाम चार बजे प्रवेश करेगी। स्वागत के बाद यात्रा मरवाही के लिये रवाना होगी। जहां शाम 4:30 बजे मरवाही के दुर्गा पंडाल में विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय सहित नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा के कई दिग्गज कार्यक्रम में शमिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें