15 दिन पहले सोशल मीडिया में हुई दोस्ती के बाद युवक ने नाबालिग को बहलाफुसला कर प्रेम जाल में फंसा लिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग के बेहोश होने पर आरोपी भाग खड़े हुए शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का है जहां पर पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनी खुर्द गाव का रहने वाला युवक विवेक पोर्ते ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग को 15 दिन पहले फ्रेंड बनाया और उसके बाद उसे लगातार मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लगभग 15 दिन पुरानी दोस्ती पर युवक के झांसे में नाबालिक आ गई और आरोपी विवेक पोर्ते के साथ मोटर साइकिल में घूमने के लिए तैयार हो गई। विवेक पोर्ते का दूसरा साथी देवन सिंह आयाम भी मोटरसाइकिल में सवार हो गया और पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के पेण्ड्रा मरवाही मुख्यमार्ग पर स्थित कोदवाही गांव में सूने पोल्ट्री फार्म में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेहोशी ती हालत में आरोपी नाबालिग को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बच्ची को जब होश आया तब उसने शोर मचाया आस पास के ग्रामीण वहां पहुचे और पीड़िता को पोल्ट्री फार्म से बाहर निकाला। मामले की सूचना परिजनों को मिलने पर परिजन पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।