फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: दिव्यांग रोजगार सहायक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, पानी भरने के बहाने बुलाकर बनाया बंधक

Tue, 21 May 2024 06:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

नाबालिक पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और इसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने पेंड्रा थाने में आकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रोजगार सहायक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में दिव्यांग रोजगार सहायक पर घर में पानी भरने के बहाने नाबालिक बच्ची को घर में बंधक बनाकर अनाचार करने का मामला सामने आया है।  नाबालिक पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी और इसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने पेंड्रा थाने में आकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रोजगार सहायक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन

 

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां संतोष कुमार केवट दिव्यांग रोजगार सहायक है घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी भरने को 10 साल की नाबालिग को घर में पानी भरने के बहाने उसे अंदर बुला लिया और जब नाबालिग पानी लेकर अंदर आई तो दिव्यांग संतोष केवट ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।  
 

पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी क्योंकि घर के अन्य सदस्य रोजी मजदूरी करने दूसरे प्रदेश गए हुए थे और आरोपी रोजगार सहायक पीड़िता की मां और उसकी बेटी को खुद को रोजगार सहायक होने की धमकी देते हुए मामले को दबाने की लगातार कोशिश करता रहा, साथ ही इस दौरान पीड़िता और उसकी माँ को थाने ना जाने की धमकी भी देता रहा। 

विज्ञापन

 

घटना लगभग 20 दिन पुरानी है, किसी तरह हिम्मत जुटा कर पीड़ित परिवार ने आपस में चर्चा कर पीड़िता अपनी मां के साथ पेंड्रा थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई है तब पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने तत्काल मामले पर संज्ञान लेते हुए पीड़िता के कथन और शिकायत पर दिव्यांग आरोपी रोजगार सहायक संतोष केवट के खिलाफ चुनाव आईपीसी की धारा 376 376 (2) च आईपीसी 4 अपराध दर्ज कर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें