एंटी नारकोटिक्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ विजय प्रजापति को गिरफतार किया है। जो गांजा तस्करी के पूर्व गिरोह बना कर बाइक चोरी किया करता था। आरोपी अजय के खिलाफ विभिन्न थानों में अपराध के आठ प्रकरण दर्ज है। फिलहाल, जीपीएम पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां Anti-Narcotics Task Force (ANTF) के द्वारा जेल से जमानत में बाहर आये। आरोपी की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी हुई थी और इसी दौरान अजय पर मोटरसाइकिल चोरी और मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त होने के पुख्ता जानकारी पुलिस के हाथ लगी। जिस पर अजय उर्फ विजय प्रजापति निवासी बोकरामुडा (बगरा) थाना पेंड्रा को योजनाबद्ध तरीके से ग्राम अमारू रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा।
टीम ने आरोपी के कब्जे से स्विफ्ट कार, दो मोबाइल और कार की डिक्की से दो किलोग्राम गांजा कुल जुमला दो लाख 76,000 रुपए बरामद किया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पूर्व में अपने साथियों के साथ चोरी के 36 मोटरसाइकिल के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और इसके खिलाफ बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विभिन्न थानों क्षेत्र में अपराध भी दर्ज है।
वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय 14 महीने जेल में बंद था और हाल ही में छह महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था और रिहा होने पर गांजा तस्करी में संलिप्त था। वहीं आरोपी ने पूछताछ में तीन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जानकारी भी दी। जिसे पुलिस ने जब्त भी कर लिया है। फिलहाल, आरोपी पर विभिन्न थानों में दर्ज कुल आठ आपराधिक मामले (धारा 379, 34 आईपीसी) में कार्रवाई की गई है। आरोपी का गांजा तस्करी नेटवर्क ओडिशा के बलागीर से भी पाया गया है। जिसकी जांच जीपीएम पुलिस के साथ एंटी नारकोटिक्स की टीम भी कर रही है।