फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: तीन तलाक देने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप; पेंड्रा पुलिस ने शून्य में दर्ज किया मामला

Wed, 30 Sep 2026 03:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

35 वर्षीय महिला ने पति पर तीन तलाक देने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पेंड्रा पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज कर केस शहडोल पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन
पेंड्रा थाने में पीड़िता ने कराया एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा निवासी 35 वर्षीय महिला शबनम बी ने अपने पति समीर खान, निवासी वार्ड क्रमांक 19, घरौला मोहल्ला, थाना कोतवाली शहडोल, मध्यप्रदेश के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कथित तौर पर तीन बार ‘तलाक’ कहकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम की धारा 4, बीएनएस की धारा 296 और धारा 351(3) के तहत शून्य पर प्रकरण दर्ज किया है। चूंकि शिकायत में बताई गई घटना शहडोल स्थित ससुराल में होने की बात कही गई है, इसलिए मामला संबंधित थाना पुलिस को भेज दिया गया है।

2010 में हुई थी शादी, एक बेटी भी
शिकायत के अनुसार शबनम बी का मायका पेंड्रा में है, जबकि उसका ससुराल शहडोल में है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2010 को पेंड्रा में सामाजिक रीति-रिवाज से शहडोल निवासी समीर खान के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म मार्च 2013 में हुआ।
विज्ञापन


9 अगस्त को विवाद के बाद घर से निकालने का आरोप
महिला के मुताबिक 9 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे शहडोल स्थित ससुराल में पति समीर खान ने उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की। आरोप है कि पति ने उसे घर से निकल जाने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने आरोप लगाया कि पति ने तीन बार ‘तलाक’ कहकर वैवाहिक संबंध खत्म करने की बात कही और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पड़ोसियों ने बीच-बचाव का दावा
शबनम बी के अनुसार घटना के दौरान पड़ोसी अशरफ खान सहित आसपास के कुछ लोगों ने विवाद देखा और सुना तथा बीच-बचाव किया। महिला का कहना है कि घटना के बाद वह डर के कारण अपने मायके पेंड्रा आ गई। शिकायत में उसने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से उसने तत्काल घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। बाद में उसने अपने जीजा अब्दुल सलाम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

फोन बातचीत की रिकॉर्डिंग होने का दावा
शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसके बाद उसके जीजा ने समीर खान से फोन पर बातचीत की। महिला का दावा है कि इस बातचीत के दौरान समीर खान ने कथित तौर पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकालने की बात स्वीकार की। महिला ने इस बातचीत की वाइस रिकॉर्डिंग होने की जानकारी भी पुलिस को दी है।

शहडोल पुलिस करेगी आगे की जांच
पुलिस के अनुसार महिला का मायका पेंड्रा में होने के कारण उसने पेंड्रा थाने में शिकायत दी थी। हालांकि घटना और ससुराल शहडोल में होने के कारण पेंड्रा पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस संबंधित थाना शहडोल को भेज दिया है। अब मामले की आगे की जांच, आरोपों का सत्यापन और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शहडोल पुलिस द्वारा की जाएगी।

तीन तलाक का मामला,पेंड्रा थाने में पीड़िता ने कराया fir दर्ज।।।पुलिस ने 0 में अपराध दर्ज कर भेजा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें