फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के वादे पर मिला दर्द: विवाहिता बोली- युवक ने नजदीकियां बढ़ाकर बनाए संबंध, डेढ़ साल तक चुपचाप सहती रही

Sun, 20 Aug 2023 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जीपीएम (गौरेला)

सार

आरोपी युवक ने पिछले डेढ़ सालों से उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शारीरिक शोषण किए जाने के मामले में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी युवक ने पिछले डेढ़ सालों से उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने थाने पहुंचकर एक लिखित शिकायत की है। जिसमें उसने कहा है कि कमलेश सोनी नाम के एक युवक से उसकी पहचान थी और धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ गई। इसके बाद युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और लगातार जल्द शादी करने की बात करता रहा। इसके बाद भी वह लगातार उसका शोषण करता रहा। जब भी महिला कमलेश को शादी करने के लिए बोलती तो वह महिला से विवाद करता और मारपीट करने लगता था। 
विज्ञापन

इसके बाद कई बार महिला ने युवक को समझाया पर वह नहीं सुधरा, जिसके बाद महिला न आखिरकार गौरेला थाने पहुंचकर कमलेश सोनी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत पर कमलेश सोनी के ठिकाने में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें