फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक-युवती की मौत; चालक फरार

Thu, 05 Nov 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के अमरपुर गांव के पास हार्वेस्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 17 वर्षीय युवती दुलरिया बाई और युवक मुकेश पोरते शामिल हैं। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया। पेंड्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की जान चली गई। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास हार्वेस्टर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


अमरपुर गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक और युवती अमरपुर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

17 वर्षीय दुलरिया बाई और मुकेश पोरते की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बस्ती बगरा निवासी 17 वर्षीय दुलरिया बाई और घाटबहरा निवासी मुकेश पोरते के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाए गए शव
घटना की सूचना मिलने के बाद 112 आपातकालीन सेवा की मदद से दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए। अस्पताल की मरचुरी में शवों को सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया।

हार्वेस्टर चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश
हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया। पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ फरार चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक और युवती कहां जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई अगले दिन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें