फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: दस साल के बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या, बच्चे के बुआ के बेटे ने की वारदात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 07 Nov 2025 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में मरवाही थानाक्षेत्र में बीते 2 नवंबर को 10 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले का मरवाही पुलिस ने खुलासा किया है। मामले को प्रारंभिक रूप से आत्महत्या माना जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में मरवाही थानाक्षेत्र में बीते 2 नवंबर को 10 वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले का मरवाही पुलिस ने खुलासा किया है। मामले को प्रारंभिक रूप से आत्महत्या माना जा रहा था पर जांच में प्रकरण के पीछे हत्या और अनैतिक कृत्य की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जांच में खुलासा करते हुए हत्या के मामले में रिश्ते के बुआ के बेटे को ही गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहा पर 10 साल के बच्चे की उसी के घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी में लटकी लाश मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है फोरेंसिक एक्सपर्ड और मरवाही पुलिस ने मामले में जांच के बाद मृतक के बुआ के बेटे को गिरफ्तार किया है।।मामले में पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और एसडीओपी मरवाही डीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फॉरेंसिक अधिकारी शांतनु राठौर की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन (25 वर्ष), निवासी ग्राम अमझर थाना पसान को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 1 नवंबर की रात शराब के नशे में उसने मृतक बालक के साथ अनैतिक कृत्य किया और अपराध छुपाने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने घटनास्थल का पुनः निर्माण कर फॉरेंसिक जांच के तहत सभी सबूत जुटाए।जांच में आरोपी के मोबाइल से अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो भी पुलिस ने बरामद किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।।और मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें