फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम: धान काटते समय सांप ने किसान को डसा, अस्पताल ले जाते समय अन्नदाता की हुई मौत

Wed, 05 Nov 2025 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र के गुम्माटोला गांव में धान की फसल काटते समय एक किसान की साँप के काटने से मौत हो गई। खेत में टिपर मशीन चला रहे किसान को साँप ने पैर में कई बार डस लिया।
विज्ञापन
सांप काटने से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र के गुम्माटोला गांव में धान की फसल काटते समय एक किसान की साँप के काटने से मौत हो गई। खेत में टिपर मशीन चला रहे किसान को साँप ने पैर में कई बार डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुम्माटोला निवासी कमल सिंह सुबह अपने खेत में धान की खड़ी फसल टिपर मशीन से काट रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद एक विषैले साँप ने उनके पैर में कई बार काट लिया। पहले तो कमल सिंह को कोई अहसास नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर बाद जब उन्होंने साँप को देखा तो उनके होश उड़ गए।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और 112 को सूचना दी। 

बताया गया कि 112 वाहन के पहुँचने में थोड़ी देर हो जाने के कारण ग्रामीणों ने घायल किसान को बाइक से ही जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। रास्ते में 112 वाहन मिलने पर किसान को उसके माध्यम से जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद कमल सिंह को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंपने को कहा है तो पुलिस मामले में आगे की जांच गौरेला पुलिस द्वारा की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें