फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: हाथियों ने मचाया उत्पात, किसानों की फसलें की बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग अलर्ट

Wed, 30 Jul 2025 08:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

एक बार फिर चार हाथियो का दल मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में उत्पात मचाने के बाद गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन में पहुच गया है। जहां पर यह 4 हाथियों का दल लगातार उत्पात मचाते हुए किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बार फिर चार हाथियो का दल मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में उत्पात मचाने के बाद गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन में पहुच गया है। जहां पर यह 4 हाथियों का दल लगातार उत्पात मचाते हुए किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहा है। वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजरे बनाकर रखा हुआ है। ग्रामीणों को हाथी की मौजुदगी वाले जगहों पर जाने से रोक रहा है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की सीमा पर मरवाही वन मंडल क्षेत्र से बीते डेढ़ माह पहले अनुपपुर जिले में प्रवेश किया 4 हाथियो का दल फिर से वापस आ गया है। लगभग 45 दिनों बाद अनुपपुर जिले के उमरिया गांव होते हुए गुजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल क्षेत्र के मरवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिवनी वन बीट एवं ग्राम पंचायत मालाडाड के दैईगवा गांव से लगे पलाश के प्लाट में पहुंचकर हाथी ठहरे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: अकेलेपन से हारा 25 साल का CA: सुसाइड नोट में लिखा, मौत जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा; मरने का तरीका कंपा देगा रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों के द्वारा देर रात तक ग्रामीणों के खेतों में लगी फसलों को बर्बाद किया गया। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को आगे बढ़ता रहा। वहीं, वन अमला लगातार हाथियो की निगरानी में लगा हुआ है और ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक जाने से रोक रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें