फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOB FAIR: प्राइवेट सेक्टर में युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, इन विभागों में मिल रही मोटी सैलरी

Tue, 14 Jan 2025 06:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न विभागों के रिक्तों पदों के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। इसके तहत युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से 15 जनवरी को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दस से दोपहर दो बजे तक हाउसिंग बोर्ड, अटल विहार कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा, महासमुंद में किया जाएगा।  
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की एडेक्को इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्निशियन के 60 पदों पर आईटीआई इलेक्ट्रिशियन ट्रेड उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 18,000 प्रतिमाह वेतन पर की जाएगी।

इसी तरह एल्मेक इंडस्ट्रीज, रायपुर द्वारा इलेक्ट्रिशियन के 2 पद, फिटर, वेल्डर एवं हेल्पर  1-1 पद पर 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 15,000 प्रतिमाह वेतनमान पर की जाएगी।
विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित होकर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय महासमुंद से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें