फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कलाकारों के लिए सुनहरा मौका: सीएम प्रोत्साहन योजना-2026 के आवेदन शुरू, सालाना 24 हजार तक मिलेगी सहायता

Wed, 05 Aug 2026 06:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित लोक कलाकारों को सालाना 12 से 24 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026 के आवेदन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सरकार ने पारंपरिक लोक कलाओं को बढ़ावा देने और कलाकारों को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्यभर के पात्र लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य पारंपरिक कला विधाओं को संरक्षित करने के साथ-साथ कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

योजना के अंतर्गत लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीत लेखन, पारंपरिक वाद्ययंत्र वादन, शिल्प कला, छत्तीसगढ़ी पाक कला तथा सौंदर्य कला से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार से 24 हजार रुपये तक की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन


योजना का लाभ लेने के लिए कलाकार का चिन्हारी पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी स्रोतों से आवेदक की वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते की जानकारी, आईएफएससी कोड और पैन कार्ड की प्रति संलग्न करना आवश्यक रहेगा।

इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय भेज सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या विभागीय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की है। प्राप्त आवेदनों की जांच विशेषज्ञ समिति करेगी और उसी के आधार पर पात्र कलाकारों का चयन किया जाएगा। समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

सरकार का मानना है कि यह योजना न केवल लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें