फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: WRS कॉलोनी तालाब में मिली युवती की लाश का खुलासा, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह; आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 06:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी तालाब में मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस कॉलोनी तालाब में मिले अज्ञात युवती के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि प्रेम संबंधों में चल रहे विवाद के दौरान युवती की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी तालाब में मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने अहम खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस जांच के मुताबिक, प्रेम संबंधों में अविश्वास और लगातार चल रहे विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका और आरोपी करण तांडी की जान-पहचान करीब तीन वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को युवती के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन


इसी विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने पहचान छिपाने की नीयत से शव को खमतराई क्षेत्र स्थित डब्ल्यूआरएस  कॉलोनी के तालाब में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

मंगलवार को तालाब में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को युवती का मोबाइल फोन मिला, जिसकी मदद से उसकी पहचान की गई।

पहचान होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी करण तांडी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिले तथ्यों के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और विस्तृत खुलासा आधिकारिक रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें