रायपुर के खम्हारडीह में एक घर से लाखों रुपए की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 24 तोला जेवरात जब्त किया है। इनमें सोना, हीरा और प्लेटिनम के आभूषण शामिल हैं। वहीं नगदी 80 हजार 500 रुपए भी जब्त किया है। जेवरात और पैसे समेत कुल 16 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है।
इस संबंध में गीतांजली नगर रायपुर निवासी प्रार्थी अब्दुल गनी खान ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह परिवार के साथ गांव गया हुआ था। इस दौरान घर में कर्मचारी रह रहे थे। उसे 15 अप्रैल को फोन के माध्यम से बताया गया कि घर में चोरी हो गया है। प्रार्थी गांव से रायपुर आकर देखा तो घर में सोने का हार, सोने की चैन, चूडी, डायमंड अंगूठी, प्लेटिनम अंगूठी, कान का प्लेटिनम टॉप्स, अन्य सोने के जेवरात और नगदी रुपए गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।
इस मामले में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटना क्षेत्र के पुलिस टीम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को खोजबीन कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने मुखबिर लगाया और घर से संबंधी लोगों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली। पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम देना कुबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सोने, हीरे और प्लेटिनम के जेवरात कुल 24 तोला जब्त किया। वहीं नगदी रुपए 80 हजार 500 समेत कुल मशरुका की कीमत 16 लाख आंकी गई है। आरोपी पहले भी आंध्रप्रदेश से चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है। तेलीबांधा रायपुर निवासी आरोपी डी. रवि राव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी के सोने, जेवरात को ओडिशा में बेचना बताया। उसने प्लेटिनम के कुछ जेवरातों को नकली समझकर फेंक दिया। उसने बताया कि वह चोरी के रुपए से एक मकान दा है।