फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: खेलते-खेलते माइनर नहर में गिरी ढाई साल की बच्ची, करीब आधे घंटे बाद मिला शव

Thu, 11 Apr 2024 07:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में नहर में गिरकर बच्ची की मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद बच्ची का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
माइनर नहर में गिरकर बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकलतरा थाना क्षेत्र के रसेड़ा गांव में ढाई साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते नहर में गिर गई। करीब आधे घंटे बाद बच्ची का शव अर्जुनी और करूमहु गांव के बीच माइनर नहर में मिला। पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, ढाई साल की सृष्टि मरकाम अन्य बच्चों के साथ घर के आसपास खेल रही थी, तभी घर के पास से होकर गुजरी माइनर नहर में खेलते-खेलते अचानक से गिर पड़ी और पानी के तेज बहाव में बह गई। साथ में खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तब तक बच्ची पानी के बहाव में बहकर दूर जा चुकी थी। गांव के लोगों ने नहर से बच्ची को बाहर निकालने के लिए खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 

करीब 30 मिनट बाद बच्ची का शव घटना वाली जगह से एक किलोमीटर दूर अर्जुनी और करूमहु के माइनर नहर में फंसी हुई मिली। मौके पर पहुंची अलकतरा पुलिस ने  शव को नहर से बाहर निकलवाया। बच्ची के सिर व माथे पर चोट के निशान मिले। मासूम बच्ची की मौत होने से गांव में मातम छा गया है। वहीं, मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें