फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News : खेलते-खेलते सेप्टिक टैंक में गिरी चार साल की बच्ची, मौत

Mon, 24 Jul 2023 12:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में सेप्टिक टैंक में गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची आसपास रहने वाले बच्चों को साथ खेल रही थी। इसी दौरान यह घटना हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर थाना क्षेत्र के बागमोहलई गांव में रहने वाली एक बच्ची अपने पड़ोसी के घर में बने सेप्टिक टैंक में गिर गई। सेप्टिक टैंक में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्ट कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


बस्तर थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि बस्तर थाना क्षेत्र के बागमोहलई गांव में रहने वाली बच्ची योगिता नेताम (4) रविवार की शाम को अपने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान अपने पड़ोसी के घर चली गई। पड़ोसी के घर में  वह खेलने के दौरान निर्माधीन सेप्टिक टैंक में गिर गई। बच्ची की आवाज जब तक परिजनों के कानों तक पहुंचती, तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

वहीं, बच्ची को न देख परिजन खोजबीन करते हुए पड़ोसी के घर तक पहुंचे, जहां उसने बच्ची के शव को पानी में तैरता हुआ पाया। घटना से परिवार समेत गांव में भी मातम छाया हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें