फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Gariaband : जमताई से आते समय पलटा ट्रैक्टर, एक किशोरी की मौत व तीन घायल

Mon, 14 Aug 2023 01:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद

सार

गरियाबंद जिले में ट्रैक्टर पलटने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची फिंगेश्वर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के घटारानी घाटी से उतरते वक्त ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में एक 17 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में 30 से 40 लोग सवार थे और ट्रैक्टर जमताई से आ रहा था। फिंगेश्वर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार रात 10 बजे के करीब जमताई से घटारानी जंगल ढालन रास्ते से होते हुए आ रहा था। ट्रैक्टर पर चालक सहित अन्य तीन लोग सवार थे। वहीं, ट्रॉली में लगभग तीस लोग बैठे थे। सभी पटेवा गांव के रहने वाले थे। ट्रैक्टर पलटने से पटेवा कुर्रा निवासी भगवंती बघेल पुत्री शंकर ती मौत हो गई। वहीं,  विजय मनहरे, तामेश्वर बघेल और संदीप बघेल घायल हो गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें