छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 25 साल के एक युवक ने महिला की आवाज में बातें कर एक 17 साल नाबालिग लड़के को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
मामला जशपुर जिले का है। नाबालिग लड़का आरोपी की बातों से धोखे में आ गया। धीरे-धीरे उनमें बातों का सिलसिला बढ़ने लग गया और दोनों के बीच प्रेम हो गया।
आरोपी मिलन के इस धोखे का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग ने उसे चार दिनो के लिए अपने घर में रहने के लिए कहा।
ढ़ंककर रखता था चेहरा
जब आरोपी नाबालिग के घर रहा उस दौरान किशोर के घरवालो को मिलन पर शक होने लगा क्योकि मिलन हमेशा अपना चेहरा कपडे से छुपाकर रखता था।
जल्द ही परिवार के लोगों को मिलन पर शक हुआ कि वह लड़की नहीं है। उन्होंने मिलन को घर छोड़ने की बात पर राजी किया और एक गाड़ी मंगवाई।
लेकिन घर जाने के नाम पर मिलन जब सारे रास्ते अपना का पता बदलता रहा तो परिवार वालों का शक मजबूत हो गया और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी।
तीन बार पकड़ चुकी पुलिस
आरोपी मिलन पन्ना उर्फ नेहा जशपुर के मनोरा ब्लॉक में अध्यापक है। पुलिस के अनुसार उसको लडकियों की तरह रहने और वैसे ही कपडे पहनने पसंद थे। ज्यादातर वह अपना चेहरा लडकी की तरह दुपट्टे से ढंककर रखता था।
टीओआई की खबर के अनुसार पुलिस के सब इंसपक्टर जी.एस. दुबे ने बताया कि मिलन पन्ना इससे पहले भी तीन बार लोगो के साथ ऐसे ही लड़की बनकर धोखा कर चुका है। और ऐसी ही घटना चार महीने पहले कुनकुरी जिले मे भी सामने आ चुकी है।
मामला दर्ज कर किया रिहा
आईपीसी के तहत मामले को दर्ज करने और मिलन को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद छोड़ दिया गया।
यह तीसरी बार था जब आरोपी ने किसी लड़के को अपने प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश की थी। पिछले साल आरोपी मिलन ने जशपुर के टप्कारा ब्लॉक में एक लड़के से धोखे से शादी करने की कोशिश भी की थी। उस वक्त दुल्हन के एक दोस्त को मिलन पर शक हुआ था और उन्होंने मामला पुलिस में दर्ज कराया था। इसी तरह का एक और मामला 6 महीने पहले कुनकुरी में भी आया था।