फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gariaband: नक्सल एनकाउंटर में 3 नक्सली ढेर; सोरनामाल जंगल में 300 जवानों ने चक्रव्यूह बनाकर नक्सलियों को घेरा

Fri, 03 Jan 2025 04:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Naxal Encounter in Gariyaband: सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में तीन नक्सलियों का एनकाउंटर किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Naxal Encounter in Gariyaband: सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में तीन नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी ) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। इस नक्सल ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-ओडिशा के करीकब 300 जवान मौके पर मौजूद रहे। मौके से शव और आटोमेटिक हथियार बरामद किये गये हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा से लगे सोरनामाल जंगल में चक्रव्यूह बनाकर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। इससे नक्सली भाग नहीं पाये। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बताया जाता है  कि ये नक्सली बस्तर से भागकर गरियाबंद में घुसे थे। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद अभी भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। फोर्स का कहना है कि नक्सल ऑपरेशन से क्षेत्र में नक्सली मामलो को काबू करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें