फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: ओडिशा से रायपुर तक गांजा सप्लाई, पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2026 04:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना खमतराई पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना खमतराई पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से गया, बिहार का निवासी बताया गया है।
विज्ञापन


दिनांक 8 जनवरी 2026 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उरकुरा क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बैदेही कुमार सिंह, निवासी सिंगठिया, पोस्ट सहिया, थाना वजीरगंज, जिला गया (बिहार) बताया।

पुलिस द्वारा आरोपी के पास रखे सफेद प्लास्टिक के थैले की तलाशी लेने पर उसमें तीन पैकेट में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जांच में गांजा का कुल वजन 5 किलो 133 ग्राम पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा बरगढ़, ओडिशा से लाकर रायपुर में बेचने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 133 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50,130 रुपये है, तथा बिना नंबर प्लेट की काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये) जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 90 हजार 130 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 16/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें