फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के जरिए हो रही थी गांजा तस्करी: रायपुर के न्यू बस स्टैंड से 13 किलो के करीब माल जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 06:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस ने सूखे नशे के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। बसों के जरिए गांजा परिवहन कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 12.938 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बस स्टैंड भाठागांव में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने सूखे नशे के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। बसों के जरिए गांजा परिवहन कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 12.938 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों प्रकरणों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से टिकरापारा थाना पुलिस ने न्यू बस स्टैंड परिसर में संदेही यात्रियों की सघन जांच शुरू की थी। अभियान के दौरान 9 फरवरी 2026 को दो अलग-अलग समय पर की गई कार्रवाई में गांजा बरामद हुआ।

पहले प्रकरण में दोपहर करीब 12 बजे एक महिला और दो पुरुष यात्रियों के सामान की तलाशी लेने पर उनके झोले और स्कूल बैग से 5.938 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान पिंकी हरिजन, क्षीतिज प्रताप सिंह और एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। जांच के दौरान रामकृष्ण तिवारी का नाम भी सामने आया, जिसे प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 113/26 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


दूसरे प्रकरण में शाम 5:15 बजे एक यात्री के ट्रॉली बैग की जांच के दौरान 7 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान अरुण जाल के रूप में हुई। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 115/26 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बस और सड़क मार्ग का उपयोग कर अंतर्राज्यीय स्तर पर गांजा परिवहन कर रहे थे। मामले में एंड-टू-एंड और वित्तीय जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि राजधानी में सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें