फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: गांजा तस्करों ने अपनाया नया पैंतरा, वाहन पर लिखवाया पुलिस, ऊपर लगाया सायरन, 5 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त

Thu, 06 Nov 2025 07:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में गांजा तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए इस बार नया पैंतरा अपनाया। उन्होंने तस्करी के लिए जिस सफेद स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया, उस पर आगे और पीछे बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखा था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में गांजा तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए इस बार नया पैंतरा अपनाया। उन्होंने तस्करी के लिए जिस सफेद स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया, उस पर आगे और पीछे बड़े अक्षरों में ‘पुलिस’ लिखा था, साथ ही ऊपर सायरन भी लगाया गया था, ताकि कोई वाहन को देखकर शक न करे। बावजूद इसके पुलिस की सतर्कता के चलते यह चाल सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सफेद रंग की स्कॉर्पियो में गांजा रखकर उड़ीसा से धनपुंजी होते हुए जगदलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम धनपुंजी फॉरेस्ट नाका (NH-63) पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन नजर आया। नाकाबंदी देखकर चालक ने पुलिस से पहले ही वाहन रोक दिया और अपने साथी के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

वाहन से मिला 56.605 किलो गांजा
पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर उसकी तलाशी ली, तो पीछली सीट के नीचे छिपाकर रखे गए 11 पैकेट गांजा बरामद हुए। सभी पैकेट सेलोटेप से लिपटे हुए थे। बरामद गांजे का कुल वजन 56.605 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 5 लाख 66 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


वाहन की कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई, यानी कुल जब्ती मूल्य ₹10.66 लाख है। पुलिस ने वाहन और गांजा जब्त कर मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें