कोरबा जिले में गुरुवार शाम करीब 5 बजे कटघोरा बायपास स्थित हुंकरा के पास मुख्य मार्ग पर ट्रेलर और डीजल टैंकर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर चोटें आई हैं।
कोरबा जिले में गुरुवार शाम करीब 5 बजे कटघोरा बायपास स्थित हुंकरा के पास मुख्य मार्ग पर ट्रेलर और डीजल टैंकर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 112 टीम और कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
डीजल टैंकर बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था, जबकि सामने से कोयला लदा ट्रेलर वाहन आ रहा था। तेज रफ्तार और ओवरटेक की कोशिश में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बीच सड़क पर ही फंस गए, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो करीब दो किलोमीटर तक फैली रही। भारी वाहनों के साथ यात्री बसें, चार पहिया वाहन और बाइक सवार यात्री भी जाम में फंस गए। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और जेएसईबी मशीन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया, तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि कटघोरा बायपास पर तेज रफ्तार और ओवरटेक की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा। फिलहाल पुलिस ने मामले में दोनों वाहनों के मालिकों और संबंधित कंपनियों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी है।