फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: थाना परिसर के पास से महज दो मिनट में कार गायब, CCTV में कैद हुआ चोरी का पूरा घटनाक्रम

Thu, 25 Sep 2025 03:18 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर एक युवक ने कार चोरी कर सबको हैरान कर दिया। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
थाना परिसर के पास से महज दो मिनट में कार गायब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर एक युवक ने कार चोरी कर सबको हैरान कर दिया। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कुलदीप शर्मा ने बताया कि 23 सितंबर की रात लगभग 9 बजे उन्होंने अपनी स्विफ्ट डिजायर (सीजी 13 यूजी 9902) कार घर के बाहर खड़ी की थी। आधे घंटे बाद जब वह बाहर आए तो कार गायब थी। आसपास खोजबीन करने के बावजूद कार का कोई सुराग नहीं मिला। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CCTV में कैद वारदात
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि हल्की बारिश के दौरान रात 9 बजे के आसपास महज 2 मिनट में एक युवक कार को आराम से उठा कर ले जाता है और फरार हो जाता है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता और पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें