रायपुर में गणेश विसर्जन झांकियां सोमवार आठ सितंबर की रात परंपरागत मार्ग से निकाली जाएंगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को छह सेक्टरों में बांट दिया है, जहां करीब 800 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। गणेशोत्सव के दौरान डीजे पर रोक लगाई गई थी।
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकियां सोमवार आठ सितंबर की रात परंपरागत मार्ग से निकाली जाएंगी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को छह सेक्टरों में बांट दिया है, जहां करीब 800 जवान और अधिकारी तैनात रहेंगे। गणेशोत्सव के दौरान डीजे पर रोक लगाई गई थी। विसर्जन झांकी में अब पटाखों का इस्तेमाल भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भीड़भाड़ वाले मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विसर्जन के दौरान भारी वाहनों को शहर की सीमा के बाहर रोका जाएगा। झांकियां शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, कोतवाली चौक, सदरबाजार, कंकालीपारा और पुरानी बस्ती से गुजरते हुए लाखेनगर होकर रायपुरा महादेव घाट तक जाएंगी। श्रद्धालु इस पूरे मार्ग पर पैदल ही पहुंच पाएंगे। उनके लिए अलग-अलग जगह पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
यहां देखें रूट
विज्ञापन
महादेव घाट में प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद झांकियों में शामिल वाहन अमलेश्वर या भाठागांव होकर लौटेंगे। अगले दिन यानी 9 सितंबर को अमलेश्वर की ओर खारून नदी पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान अमलेश्वर की तरफ से आने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह और दतरेंगा मार्ग से निकल सकेंगे। वहीं, जीई रोड की ओर जाने वाले वाहनों को टाटीबंध तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग दिए गए हैं।
झांकियों का प्रवेश और व्यवस्था
रात आठ बजे के बाद झांकी मार्ग पर आने वाले रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया जाएगा। झांकियां राठौर चौक से गुरुनानक चौक और एम.जी. रोड होकर शारदा चौक पहुंचेंगी। यहां टोकन प्रणाली लागू की गई है। टोकन लेने के बाद ही झांकियों को जयस्तंभ चौक की ओर बढ़ने दिया जाएगा। तात्यापारा चौक से आने वाली झांकियों को भी एक-एक कर व्यवस्थित तरीके से रूट में प्रवेश कराया जाएगा।
सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी छह सेक्टरों में एएसपी स्तर के अधिकारी प्रभारी रहेंगे। उनके अधीन टीआई और एसआई सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। भीड़ में सादी वर्दी में पुलिस टीम भी तैनात रहेगी, जो संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। झांकी मार्ग पर प्रतिबंधित सामान मिलने या नशे की हालत में पकड़े जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।