फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलेलालधाम में फ्री हेल्थ कैंप: सीएम साय ने सिंधी समाज की सेवाभाव को सराहा, रोगों से बचने का दिया ये मंत्र

Sat, 14 Jun 2025 07:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Free health camp in JhulelalDham raipur: अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें।
विज्ञापन
सीएम साय ने कैंप में सेवा देने वाले लोगों को किया सम्मानित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Free health camp in JhulelalDham raipur: अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें। नियमित रूप से व्यायाम करें। समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। ये बातें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कहीं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने सिंधी समाज की सेवाभाव की तारीफ करते हुए कहा कि यह समाज शुरू से ही सामाजिक सरोकारों में आगे रहा है। जब वे रायगढ़ से सांसद थे, तब से वे सिंधी समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते आ रहे हैं। सीएम ने इस दौरान स्वास्थ्य शिविर के संयोजक और छत्तीसगढ़ बीजेपी मीडिया विभाग के चेयरमैन अमित चिमनानी एवं हेल्थ कैंप में सेवा देने वाले डॉक्टर्स को सम्मानित किया। 

गुरुदास रामसाहेब की 94वीं जयंती पर आयोजन
पूज्य बाबा गुरुदास राम साहेब जी की 94वीं जयंती पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूज्य शदाणी सेवा मंडल, पूज्य बाबा गरीबदास सेवा मंडल, पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत, भारतीय सिंधु सभा तथा पूज्य कंधकोट पंचायत द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई और आयुष्मान कार्ड भी बनवाए। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी अपनी सेवाएं दी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सराहनीय
इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज की अनियमित जीवनशैली, मिलावटी खानपान और प्रदूषित वातावरण के कारण बीपी और डायबिटीज जैसी बीमारियाँ अब आम हो चुकी हैं। यहां तक कि ग्रामीण क्षेत्रों के मेहनतकश लोग भी अब इन बीमारियों से अछूते नहीं हैं। ऐसे में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत सराहनीय पहल है।



प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज संचालित
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस अवधि में स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में चौतरफा विकास हुआ है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से छत्तीसगढ़ आज मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है। राज्य निर्माण के समय जहाँ केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं अब शासकीय एवं निजी क्षेत्र मिलाकर 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। निजी क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना भी हुई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ हुई हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी प्रारंभ किए गए हैं।

सरकारी योजनाओं का किया बखान
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिये केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही, 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को वय वंदन योजना के अंतर्गत इलाज के लिये पाचं लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है। इसी प्रकार, राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से भी पात्र मरीजों को आर्थिक सहायता दी जाती है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, धमतरी महापौर रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कार्यक्रम संयोजक अमित चिमनानी, भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष लधाराम जी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी सहित सिंधी समाज के सेवादार, विशेषज्ञ डॉक्टर एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन





सीएम साय से पं.श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार ने की मुलाकात
दूसरी ओर सीएम साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पं. श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार जी ने मुलाकात की। इस दौरान साय ने उन्हें कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से बने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें