13 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजधानी रायपुर में ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोगों को कई तरह से झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। किसी भी प्रकार का लाभ का ऑफर देकर आम व्यक्तियों के दस्तावेज हासिल कर लेते थे। इसके बाद बैंकों में खाता खोलकर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपयों का लेन-देन करते थे। ऐसे ठगी के शिकार करने वाले 13 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी राजेन्द्र कुमार भारती ने गुढ़ियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि 3 मई को शाम को उसके सब्जी के ठेले के पास संजू और वैभव शुक्ला नामक व्यक्ति आया। प्रार्थी के पास आकर जियो सिम में ऑफर आया है। सिम बांट रहे है कहकर प्रार्थी से उसका पेनकार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो लेने के साथ ही उसके अंगुठे से थम्ब कराया। इसके बाद एक जियो का सिम दिया गया। 5 मई को दोनों आरोपियों ने उसे और भी लालच देकर कई कागजात में अंगूठा लगवा लिया।
इसके बाद 25 मई को प्रार्थी के घर एक नोटिस आया जिसमें उसके नाम से उत्कर्ष स्मॉल फायनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन खाता क्रमांक 1400020000000455 का बैंक स्टेटमेंट जिसमें 8 मई से 30 जून के बीच करोड़ो रुपये का लेन-देन किया गया था। इस प्रकार बदमाशों ने कागजात का दुरूपयोग कर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ 336/23 धारा 420, 34 रिपोर्ट दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर आरोपियों को पकड़कर मामले में पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी संजू उर्फ संजीव भारद्वाज और वैभव शुक्ला ने बताया कि वे अपने साथी प्रशांत अग्रवाल समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिए हैं। इस दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी प्रशांत अग्रवाल, जीत मसराणी और रमेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।
ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार
आरोपी अलग-अलग लुभावने स्कीम बताकर अनेक व्यक्तियों को अपने झांसे में लेकर उनका व्यक्तिगत दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें अपना शिकार बनाते है।आरोपियान व्यक्तियों का व्यक्तिगत दस्तावेज प्राप्त कर उनका बायोमेट्रिक मशीन में थम्ब लगवा लेते थे। व्यक्तियों के बिना जानकारी के उनके व्यक्तिगत दस्तावेज और नाम का उपयोग कर बैंको में खाता खोलवाते थे। खाता खोलकर उसमें रूपयों का लेन-देन करते थे जिसमें उन्हें कमीशन प्राप्त होता था।
गिरफ्तार आरोपी
- संजू उर्फ संजीव भारद्वाज 32 साल, निवासी सड्डू थाना विधानसभा रायपुर
- वैभव शुक्ला 26 साल, निवासी थाना देवेन्द्र नगर रायपुर
- प्रशांत अग्रवाल 23 साल, निवासी थाना आजाद चौक रायपुर
- रमेश अग्रवाल 61 साल, निवासी थाना आजाद चौक रायपुर
- जीत मसराणी 25 साल, निवासी रामनगर, थाना गुढ़ियारी रायपुर
- रजत अग्रवाल 29 साल, निवासी थाना देवेन्द्र नगर रायपुर
- हिमांशु सिंह 24 साल, निवासी अमन नगर, मोवा रायपुर
- मिंटू मांझी 29 साल निवासी खरियार रोड उड़ीसा।
- मदन कुमार यादव 25 साल निवासी कृषक नगर जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर।
- मोहम्मद फरहान 28 साल, निवासी राजातालाब सिविल लाइन रायपुर
- मोहम्मद उमैर 19 साल, निवासी थाना खरोरा रायपुर
- उपेन्द्र दास 32 साल, निवासी थाना ग्राम बालपुर, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़
- मोहित टांक 29 साल निवासी थाना पंडरी रायपुर