फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल एक्सपोर्ट के नाम पर 2 करोड़ की डील में धोखाधड़ी: रायपुर पुलिस ने दिल्ली से कारोबारी को दबोचा,हुए कई खुलासे

Mon, 03 Jul 2023 09:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चावल एक्सपोर्ट करने के नाम पर 2 करोड़ के सौदे में धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। दो करोड़ की डील में घपला किया गया है। रायपुर पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चावल एक्सपोर्ट करने के नाम पर 2 करोड़ के सौदे में धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। दो करोड़ की डील में घपला किया गया है। रायपुर पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर रायपुर लाई। बताया जाता है कि आरोपी दिल्ली का एक बड़ा कारोबारी है। उसने रायपुर के चावल व्यापारियों से बिजनेस को लेकर डील करने के बाद रकम का भुगतान नहीं किया। इतना ही नहीं उसने चावल को दूसरे प्रदेशों और विदेशों में सप्लाई कर जमकर मुनाफा कमाया।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। इस केस में संलिप्त एक निजी कंपनी के दो डायरेक्टर अनिल मौर्य एवं ऋषभ मौर्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित दस्तावेज जब्त कर उसके खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 203/23 धारा 409, 420, 34 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी ने कुल 2 करोड़ 55 लाख 40 हजार 459 रुपए की ठगी को अंजाम देकर फरार हो गया था। 

पीड़ित प्रशांत शर्मा ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि वह मोवा स्थित भगवती इन्टरप्राइजेस का प्रोपराइटर है। राइलमिल्स के उत्पादित चावल एवं चावल व्यावसायियों के मध्य चावल क्रय-विक्रय करने का कार्य करता है। 20 जुलाई 2011 को को महाराष्ट्र ठाणे स्थित रााइस एक्सपोर्टर किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. की ओर से चावल खरीदने के लिए आर्डर देने पर प्रार्थी ने धमतरी कुरूद स्थित राइस मिल्स - सिद्धी गणेश राईस इण्डस्ट्रीज, केला राईस इण्डस्ट्रीज, रोशन राईस इण्डस्ट्रीज, मंगलमूर्ति एग्रो, अन्नपूर्णा एग्रो, माहेश्वरी राईस इण्डस्ट्रीज, अनमोल एग्रोटेक एवं प्रतीक राईस इण्डस्ट्रीज साहित अन्य राईस मिल के संचालाकों से सम्पर्क चावल का सौदा दोनों के बीच हुआ था। सौदे के अनुसार किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. ठाणे के डायरेक्टर अमित गोयल, अनिल मौर्य एव ऋषम मौर्य द्वारा प्रार्थी से चावल प्राप्त होने के बाद उस चावल को बाहर एक्सपोर्ट कर नियमित रूप से मुनाफा कमाया गया। 
विज्ञापन


बाद में सभी राइस मिल संचालकों का विश्वास जीतने के बाद उधारी में और अधिक चावल बार-बार उक्त सभी राइस मिल संचालकों से मंगाया गया। इस प्रकार किआ एग्रो इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. ने 2, 55,40,459 रुपए के चावल लेकर उसका भुगतान नहीं किया। उन्हें प्रार्थी सहित उपरोक्त राइस मिल संचालकों को देना बकाया है। प्रार्थी और उक्त राइसमिल संचालकों ने किआ एग्रों इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. ठाणे के डायरेक्टरों से शेष रकम के भुगतान के लिए बार-बार सम्पर्क किया लेकिन उनकी ओर से रकम नहीं लौटाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें