फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी, मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ग्राम बटई के रामजतन सिंह ने चौकी रेवटी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2024 में इसकी पुत्री का तेन्दुपत्ता प्रबंधक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर अब्दुल रहीम के द्वारा कई किस्तों में 3 लाख रूपये नगद लिया गया। 
विज्ञापन
नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख की धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले ग्राम बटई के रामजतन सिंह ने चौकी रेवटी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2024 में इसकी पुत्री का तेन्दुपत्ता प्रबंधक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर अब्दुल रहीम के द्वारा कई किस्तों में 3 लाख रूपये नगद लिया गया, काफी समय बीत जाने के बाद भी पुत्री की नौकरी नहीं लगा और न ही पैसा वापस कर रहा है। अब्दुल रहीम के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कार्यवाही की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार चौकी रेवटी पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान चलगली में घेराबंदी कर आरोपी अब्दुल रहीम पिता अब्दुल अजीज उम्र 47 वर्ष ग्राम मानी, थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने नौकरी लगाने के नाम धोखाधड़ी कर रकम लेना और 2 लाख 45 हजार रूपये को एक अन्य व्यक्ति को देना बताया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वहीं एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें